17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime बरेली रोड गल्ला मंडी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती की पत्थर...

बरेली रोड गल्ला मंडी में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या

7

हल्द्वानी शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके बरेली रोड स्थित नवीन मंडी (गल्ला मंडी) परिसर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक और एक युवती के लहूलुहान शव बरामद हुए। दोनों की बेहद क्रूर तरीके से हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पत्थर से सिर और चेहरे पर वार कर दोनों को मौत के घाट उतारा।

सुबह मंडी पहुंचे मजदूरों और व्यापारियों ने शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि मृतक मंडी में कैसे पहुंचे और वारदात को किसने अंजाम दिया। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले मंडी परिसर में इस तरह की दोहरी हत्या से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।