17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बारिश से तबाही पर सख्त हुए सीएम धामी, आपातकालीन केंद्र पहुंचकर राहत...

बारिश से तबाही पर सख्त हुए सीएम धामी, आपातकालीन केंद्र पहुंचकर राहत कार्यों की समीक्षा की

10

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खुद राहत एवं बचाव कार्यों की सीधी निगरानी संभाल ली है। मुख्यमंत्री राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली सहित विभिन्न जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली।

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर विशेष फोकस

उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में बादल फटने से मची भारी तबाही को लेकर सीएम धामी ने विशेष चिंता जताई और SDRF, पुलिस, व जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फंसे हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को तुरंत भोजन, दवाई और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश

सीएम धामी ने यमुनोत्री और बद्रीनाथ मार्ग सहित बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों और चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन को अलर्ट मोड में रहना होगा।

हर ज़रूरतमंद तक राहत पहुँचे – सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति राहत से वंचित न रहे। सभी जिलों में आपदा कंट्रोल रूम को 24×7 एक्टिव मोड में रखा जाए और सभी अपडेट्स राज्य स्तर पर साझा किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।