17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime हरदोई: रिवॉल्वर सटाकर धमकाने वाली युवती पर केस दर्ज, लाइसेंसी हथियार सीज।

हरदोई: रिवॉल्वर सटाकर धमकाने वाली युवती पर केस दर्ज, लाइसेंसी हथियार सीज।

9

हरदोई के बिलग्राम कस्बे में पेट्रोल पंप पर खुलेआम गुंडई करने वाली युवती और उसके माता-पिता के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती द्वारा सीने पर रिवॉल्वर सटाकर सेल्समैन को धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

मामले में लाइसेंसी रिवॉल्वर और 25 कारतूस बरामद कर सीज कर दिए गए हैं। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था, जिसमें युवती यह कहते हुए दिख रही है — “इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे।” विवाद उस समय हुआ जब सेल्समैन ने सीएनजी भरवाने के दौरान कार से उतरने का अनुरोध किया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर माता, पिता और युवती को नोटिस तामील कराकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पुलिस गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर रही है।