17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime 4 प्रेमियों संग मिलकर पति को मौत की नींद सुलाया, करवा चौथ...

4 प्रेमियों संग मिलकर पति को मौत की नींद सुलाया, करवा चौथ के दिन हुई थी हत्या

29

करवा चौथ के दिन जहां महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के अमेठी में पत्नी रजनीशा ने अपने 4 प्रेमियों के साथ मिलकर पति बद्रीप्रसाद की हत्या कर दी।

घटना के बाद मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ और मोबाइल डिटेल्स से पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी रजनीशा का किसी और के साथ प्रेम संबंध थे ।करवाचौथ के दिन ही उसने अपने प्रेमी सुभाष और चार अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

कॉल डिटेल से खुला हत्या का राज…

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक बद्री प्रसाद की पत्नी राजनीशा का गांव के ही सुभाष से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिसकी जानकारी बद्री को हो गई थी, जिस कारण वो पत्नी की पिटाई करता था। इसके अलावा रजनीशा का गांव के ही रहने वाले परमानंद और अनिल से भी अवैध संबंध था. कुछ दिन पहले पड़ोस के गांव अन्नीबैजल के रहने वाले साहिल से भी अवैध संबंध हो गया।साहिल रजनीशा के सबसे पुराने प्रेमी सुभाष का रिश्तेदार था और सुभाष का डीजे वही चलाता था। देर रात रजनीशा ने सुभाष को फोन करके अपने घर बुलाया और पति बद्री प्रसाद की हत्या की साजिश रची।सुभाष ने फोन करके परमानंद,अनिल और साहिल को मौके पर बुलाया। इन सभी ने तीनो सोते समय बद्री प्रसाद का गला दबाकर हत्या कर दी।