17.6 C
New York
Tuesday, October 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime हल्द्वानी : इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी : इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

0

इलाज के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।

इलाज के दौरान बिगड़ी महिला की हालत

पुलिस के अनुसार टाउन धानमिल निवासी राम चन्द्र ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि तीन अक्टूबर को गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड निवासी नईम उर्फ नईम पहलवान उसकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा का इलाज कर रहा था। इसी दौरान मीनाक्षी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दुकान के पास से आरोपी गिरफ्तार

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित गोस्वामी शामिल रहे।