17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 अड़ानी को पछाड़कर फिर शीर्ष पर पहुंचे...

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 अड़ानी को पछाड़कर फिर शीर्ष पर पहुंचे मुकेश अंबानी, नेटवर्थ में आया गजब का उछाल

14

गौतम अडानी को पीछे छोड़ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। जारी ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023’ में अंबानी शीर्ष पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 8.08 लाख करोड़ रुपये हैं। हुरुन इंडिया की ओर से देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की यह 12वीं एनुअल रैंकिंग जारी की गई है।

जारी लिस्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी पहलें स्थान पर है वहीँ गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट के साथ वे दूसरे नंबर पर हैं उनकी नेटवर्थ 4.74 लाख करोड़ रुपए है। अडानी की नेटवर्थ में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के कारण काफी गिरावट आई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस पूनावाला तीसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 2.78 लाख करोड़ रुपए है। HCL के शिव नाडार 2.28 लाख करोड़ संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर और गोपीचंद हिंदुजा 1.76 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ 5वें नंबर पर बरकरार हैं।

मुकेश अंबानी लिस्ट में टॉप पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी 8,08,700 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ अड़ानी समूह के मुखिया गौतम अड़ानी को पीछे छोड़ते हुए इस साल की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसके अलावे, कुमार मंगलम बिड़ला और नीरज बजाज की भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में वापसी हो गई है। उन्होंने विनोद अड़ानी और उदय कोटक को पछाड़कर सूची में वापसी की है।
मुकेश धीरूभाई अंबानी भारतीय व्यवसायी हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। वह एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया में 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। साल 2023 अब तक उनके लिए बड़ा शानदार साबित हुआ है। इस साल न सिर्फ वह फिर से भारत और एशिया के अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर लौटे हैं, बल्कि उनकी प्रॉपर्टी भी तेजी से बढ़ी है, जिमसें उनके लिस्टेड शेयरों का बड़ा रोल रहा है, जिन्होंने इस साल बाजार में जबरदस्त तेजी दिखाई है।

फार्मास्युटिकल क्षेत्र ने मजबूत प्रदर्शन का प्रदर्शन किया

जारी लिस्ट के अनुसार फार्मास्युटिकल क्षेत्र ने बेहतर प्रदर्शन हुआ है। इस क्षेत्र से सबसे अधिक 39 अरबपतियों का नाम सूची में शामिल किया गया। इसके बाद रसायन और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र से 23 और ऑटोमोबाइल और ऑटो घटक उद्योग से 22 लोगों का नाम सूची में शामिल किया किया। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के फाउंडर और लीडर दिलीप संघवी 1.64 लाख करोड़ रुपए की छठे नंबर हैं। टॉप-10 में LN मित्तल, राधाकिशन दमानी, कुमार मंगलम बिरला और नीरज बजाज भी शामिल हैं। बता दें कि हुरुन की लिस्ट में कुल 259 अरबपति शामिल हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 38 ज्यादा है। जेप्टो के फाउंडर कैवल्य वोहरा (20) सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। वहीं खास बात यह है कि पिछले 9 साल में अंबानी की संपत्ति 4 गुना बढ़ी है।