17.6 C
New York
Thursday, November 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारत और कनाडा के तनावपूर्ण रिश्तों के बीच भारत सरकार का एक...

भारत और कनाडा के तनावपूर्ण रिश्तों के बीच भारत सरकार का एक और कड़ा फैसला, भारत-कनाडा के बीच वीजा सेवाएं हुई निलंबित

11

भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्तें के बीच भारत सरकार की ओर से एक और कड़ा फैसला लिया गया हैं. जिसके  तहत भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है. कनाडा से भारत आने वाले कनेडियन नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. BLS इंटरनेशनल वेबसाइट के हवाले से यह खबर सामने आ रही है. वेबसाइट पर बाकायदा इसका नोटिस भी लगाया गया है.

जानकारी के अनुसार, 21सितम्बर से कनाडा से भारत के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड किया जा रहा है. अगले आदेश तक के लिए सेवाएं सस्पेंड की गई हैं. इसके तहत जो कनाडा से वीजा लेकर भारत आना चाहते हैं, उनके लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गई हैं.

जारी नोटिस में लिखा गया है कि “भारतीय मिशन से महत्वपूर्ण सूचना: परिचालन कारणों से, 21 सितंबर 2023 (गुरुवार) से, भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है.”

गौरतलब है कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से समर्थित घृणा अपराधों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए भारत ने बुधवार को ही अपने नादेशवासियों और वहां की यात्रा पर विचार कर रहे अपने नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने का परामर्श जारी किया था.