17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पंजाब सरकार के “फरिशते स्कीम” के तहत सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को...

पंजाब सरकार के “फरिशते स्कीम” के तहत सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को मिलेगा पहले 48 घंटे का मुफ्त इलाज,अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को मिलेगा 2000रु का इनाम

3

पंजाब की मान सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है इसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा। पंजाब सरकार ने यह कदम सड़क हादसे में पीड़ितों की कीमती जान को बचाने के उद्देश्य से किया गया है। पंजाब सरकार ने फरिश्ते स्कीम के हिस्से के तौर पर हादसे के पहले 48 घंटों के दौरान सभी सड़क हादसों पीड़ितों का मुफ्त इलाज करने का फैसला लिया है। यदि किसी गंभीर रूप में जख्मी व्यक्ति को अस्पताल में लाया जाता है तो 48 घंटों के दौरान उसका मुफ्त इलाज किया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ पहला महत्वपूर्ण घंटा होता है, जिस दौरान यदि किसी गंभीर रूप में घायल व्यक्ति को सही से इलाज मुहय्या कराए जाए और उसकी देखभाल की जाए तो उसके बचने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। स्वास्थ्य मंत्री सड़क सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में पहुंचे थे, जिस दौरान उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा,चाहे व्यक्ति कहीं का भी रहने वाला हो, पंजाब सरकार द्वारा सड़क हादसे के सभी पीड़ितों के साथ एक ही समान व्यवहार किया जाएगा और हादसे के पहले 48 घंटों के दौरान निजी अस्पतालों सहित पास के अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़क हादसे के पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को सम्मान के रूप में 2000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं उस व्यक्ति से पुलिस द्वारा किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।