17.6 C
New York
Friday, September 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने...

प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय को डेंगू पर नियंत्रण करने के दिए निर्देश

10

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में फैल रहें डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय को दिशा-निर्देश दिये कि शीघ्र सचिव स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारियों साथ बैठक कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वच्छता का विषेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों में लगातार सतर्कता अभियान चलाया जाए। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और फॉगिंग की समुचित व्यवस्थाएं की जाए।