17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आज होगी सामान नागरिक संहिता को लेकर बैठक,होंगे कई महत्वपूर्ण फैसले

आज होगी सामान नागरिक संहिता को लेकर बैठक,होंगे कई महत्वपूर्ण फैसले

7

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट फाइनल करने को विशेषज्ञों की आज रविवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें रिपोर्ट के साथ सिफारिशों के सापेक्ष दस्तावेज व अनुबंध (एनेक्जर) भी संलग्न किए जाएंगे। माना जा रहा है कि समिति उत्तराखंड सरकार को 15 जुलाई तक रिपोर्ट सौंप सकती है। सीएम धामी ने पहले ही कहा है कि समिति जैसे ही रिपोर्ट सौंपेगी, हम सांविधानिक प्रक्रिया शुरू कर देंगे और जल्द से जल्द यूसीसी को प्रदेश में लागू कराने का प्रयास करेंगे।

देहरादून में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विशेषज्ञ समिति की अब तक की प्रगति के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी। उन्हें बताया कि समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और वह शीघ्र रिपोर्ट सौंप देगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य के विकास से संबंधित विषयों, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री व अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और उनके समक्ष उठाए गए राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सीएम ने सरकारी व निजी भूमि पर लाए जा रहे अध्यादेश समेत राज्य के ज्वलंत राजनीतिक व समसामयिक विषयों पर चर्चा की।