17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news इन सितारो की टॉप 10 में ब्रैंड वेल्यू रही सबसे ज्यादा

इन सितारो की टॉप 10 में ब्रैंड वेल्यू रही सबसे ज्यादा

3

दीपिका पादुकोण ने कुछ सालों में ही अपनी फिल्मों और किरदारों के जरिए ना सिर्फ लोगों के दिल में जगह बनाई है बल्कि एक स्टारडम भी हासिल कर लिया है। यही वजह है कि वे फिल्मों में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री कही जाती हैं। बॉलीवुड में एक एक्टर से भी ज्यादा फीस उन्हें मिलती है।

Duff & Phelps ने सबसे बड़े ब्रैंड वेल्यू वाले सेलिब्रिटीज की एक लिस्ट जारी की है जिसमें दीपिका का स्थान चौंकाने वाला है। लिस्ट में दूसरा नंबर दीपिका पादुकोण का है। उनकी ब्रैंड वेल्यू 102.5 रही है, पिछले साल वे तीसरे स्थान पर थीं। वे सबसे ज्यादा ब्रैंड वेल्यू वाले फिल्म सेलिब्रिटी की लिस्ट में सबसे आगे हैं। पिछले साल शाहरुख खान दूसरे स्थान पर थे।

 

इस बार वे दूसरे से खिसक कर पांचवे स्थान पर आ गए हैं। लिस्ट में विराट कोहली ने पहला स्थान हासिल किया है। उनकी ब्रैंड वेल्यू 170.9 है और वे साल 2018 में देश के सबसे ज्यादा ब्रैंड वेल्यू वाले शख्स रहे हैं। पिछले साल भी विराट पहले स्थान पर रहे थे।

लिस्ट में अक्षय कुमार को तीसरा, रणवीर सिंह को चौथा, शाहरुख पांचवें स्थान पर और सलमान खान छठे पायदान पर हैं। महानायक अमिताभ बच्चन को लिस्ट में सातवां स्थान मिला है। साल 2018 में दीपीका की सिर्फ एक बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि साल में महज 1 फिल्म में काम करने के बाद भी वे फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा ब्रैंड वेल्यू वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं।