17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एक साथ दो प्रेमिका के साथ खिलवाड़

एक साथ दो प्रेमिका के साथ खिलवाड़

3

मुंबई के कांदीवली इलाके से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अपनी एक गर्लफ्रेंड से 6.5 लाख रुपये ले लिए तो वहीं दूसरी गर्लफ्रेंड का अबॉर्शन करा दिया। अबॉर्शन के दौरान करीब 60 हजार रुपया का खर्चा किया था।

सूत्रो के मुताबिक, पुलिस ने 23 साल के अश्विन पांडेय निवासी कांदीवली के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, पांडेय ने यह सब उसी दौरान किया जब उसकी पत्नी से तलाक लेने का सिलसिला चस रहा था।

तलाक लेने से पहले ही उसकी दोस्ती 30 साल की एक महिला से हो गई। दोनों पहले साथ काम करते थे। हाल ही में महिला के करिअर में तरक्की हुई और वह इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर हो गई। महिला को इंप्रेस करने के लिए शख्स ने उसे बताया कि वह एक एयरलाइन में सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर हो गया है।

महिला का भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने एक करीबी रिश्तेदार के रोड एक्सिडेंट में घायल होने के नाम पर मेडिकल खर्च के लिए 6.5 लाख रुपये ले लिए, लेकिन एक दिन अचानक महिला ने उसके फोन में एक मैसेज देख लिया जिसमें लिखा था- ‘I love you’। पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने महिला को बताया कि यह मैसेज एक पुरुष ने भेजा है जो उसे लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।

इसके बाद एक दिन महिला ने उस नंबर पर कॉल कर दिया। कॉल उठाने वाली महिला ने सारा राज खोल दिया। युवक की दूसरी गर्लफ्रेंड ने बताया कि युवक ने ही उसे प्रेग्नेंट किया और कुछ दिन पहले अबॉर्शन कराने दिल्ली भी आया था।

तभी महिला को अहसास हुआ कि उसी वक्त मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर उसने 60 हजार रुपये उससे मांगे थे। आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध भी बनाए थे। धोखे का पता चलने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की और रेप व चीटिंग का मामला दर्ज कराया। आरोपी 26 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है।