17.6 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोलकाता हाईकोर्ट का ममता सरकार को झटका

कोलकाता हाईकोर्ट का ममता सरकार को झटका

5

कोलकाता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को झटका देते हुए दुर्गा पूजा पंडाल के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर मंगलवार तक रोक लगा दी है। साथ ही हाईकोर्ट ने सरकार से जबाव तलब किया है कि किस फंड से दुर्गा पंडाल के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की जा रही है। कोर्ट ने इस संबंध में सरकार को हलफनामा दायर करने का भी आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को निर्धारित की गई है।

जानकारी के अनुसार ममता सरकार ने राज्‍य की 28 हजार दुर्गा पूजा समिति को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। सरकार के इस फैसले से ममता सरकार पर 28 हजार करोड़ का बोझ पड़ेगा। इस मामले पर अब जनहित याचिका दायर कर इस पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है। कोलकाता हाईकोर्ट ने अब ममता सरकार से पूछा है कि किस फंड से इस धनराशि का वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में सरकार को हलफनामा भी दायर करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को निर्धारित की गई है।