17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सेना प्रमुख ने सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए डीमापुर...

सेना प्रमुख ने सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए डीमापुर का किया दौरा

13

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिनांक 19 अगस्त 2022 को रंगपहाड़ सैन्य स्टेशन, डीमापुर में सेना के 3 कोर मुख्यालय का दौरा किया। यात्रा के दौरान उनके साथ पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता भी थे।

सेना प्रमुख को जीओसी, 3 कोर, आईजीएआर (दक्षिण) और आईजीएआर (उत्तर) द्वारा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सीमा प्रबंधन और आंतरिक इलाकों में सेना के अभियानों के बारे में जानकारी दी गई। मजबूत तैनाती और सेना के अभियानगत तालमेल पर संतोष व्यक्त करते हुए, सेना प्रमुख ने पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा स्थिति में सुधार और राष्ट्र निर्माण में उनके शानदार योगदान के लिए फॉर्मेशन सभी रैंकों की सराहना की। उभरती चुनौतियों से अवगत रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सेना प्रमुख ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में उनके बीच तालमेल के लिए सभी एजेंसियों की सराहना भी की।