17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से मिलेगा सर्वाधिक मत- सीएम एकनाथ शिंदे

द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से मिलेगा सर्वाधिक मत- सीएम एकनाथ शिंदे

12

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को मुंबई पहुंची। यहाँ पर मराठा पारंपरिक तरीके से द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया गया। भाजपा की ओर से अंधेरी के एक होटल में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मंत्री पियूष गोयल, बीजेपी महासचिव विनोद तावडे, के महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने हिस्सा लिया। और शिंदे गुट के विधायक शामिल हुए। बैठक में प्रदेश भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा मनसे के विधायक राजू पाटील भी शामिल हुए थे। बैठक शुरू होने से पहले पालघर के आदिवासी समुदाय के कलाकारों ने द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ स्वागत किया। इस दौरान वह राज्य के सभी विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगा।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे औऱ उद्धव ठाकरे एक साथ नजर आ रहे हैं. उद्धव ठाकरे ने भी हाल ही में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया था। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं, हम आदिवासियों के लिए काम करते हैं और आदिवासी लोगों का समर्थन करते हैं. राज्य से रिकॉर्ड वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे और सभी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे। इसके पहले बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी द्रौपदी मुर्मू के प्रचंड जीत को लेकर विश्वास व्यक्त किया।

एनडीए के नेताओं ने जताया विश्वास, महाराष्ट्र की भूमि पर मेरा स्वागत देश के लिए गौरवान्वित

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महाराष्ट्र की पवित्र और संविधान के निर्माता डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की भूमि पर मेरा अभिवादन देश को गौरवान्वित करने वाली है डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जैसे महान व्यक्तित्व इसी राज्य से आए थे। महाराष्ट्र ने उद्योग, व्यापार, शिक्षा, कृषि जैसे सभी क्षेत्रों में प्रगति की है। राज्य के विधायकों और सांसदों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभारी हैं।

बैठक में उपस्थित केंद्रीय नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने देश की आजादी के वर्ष में शोषित और पीड़ित समाज की एक महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर जो सम्मान देने का फैसला किया है.उसके लिए प्रधान मंत्री का मैं दिल से शुक्रिया करता हूँ. उन्होंने कहा की देश में पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। उन्हें महाराष्ट्र से उम्मीद से ज्यादा वोट मिलेंगे।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी राष्ट्रपति का होना सौभाग्य की बात है. यह एक नए युग की शुरुआत है। एनडीए के सांसद- विधायक इस चुनाव में वोट देंगे लेकिन बहुत से लोग जो यहां नहीं हैं वे वोट देंगे और द्रौपदी मुर्मू को रिकॉर्ड वोट मिलेगा।

इस दौरान बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने मुर्मू का परिचय कराया और चुनाव प्रक्रिया के बारे में उनका मार्गदर्शन किया। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई बैठक में उपस्थित केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने विश्वास व्यक्त किया कि द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र से एनडीए के वोटों से ज्यादा वोट मिलेगा और मुंबई में रिकॉर्ड बहुमत मिलेगा। बैठक में एनडीए के घटक दल, शिवसेना, सहयोगी दल और निर्दलीय विधायक और नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया।