17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मुख्यमंत्री धामी ने जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना

मुख्यमंत्री धामी ने जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना

4

खटीमा: शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा की खटीमा के विकास कार्यों को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि खटीमा के सभी विकास कार्य पूर्व की भांति जारी रहेंगे। क्षेत्र के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे तथा सभी व्यक्ति विकास की मुख्य धारा में रहे और कोई भी व्यक्ति विकास की मुख्य धारा में पीछे न रहे।

उन्होंने कहा कि राज्य को उन्नति के शिखर पर ले जाना प्राथमिकता है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है, कानून सब के लिए एक समान है और सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और देवभूमि में किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति वालों को शरण नहीं दी जाएगी, इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अभियान चलाकर बाहर से आये प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन किया जाए।