17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीएम मनोहर लाल ने रोहतक को 700 करोड़ की दी सौगात

सीएम मनोहर लाल ने रोहतक को 700 करोड़ की दी सौगात

5

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक जिला को लगभग 700 करोड़ रुपये की सौगात दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक के जाट कॉलेज मैदान में प्रगति रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रैली में स्थानीय नेताओं की तरफ से 250 से अधिक मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखी गईं थी जिनमें से ज्यादातर को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साढे 7 साल पहले हमने रूढि़वादी सिस्टम को बदलने का काम अपने हाथ में लिया था और हमने किसी भी इलाके, जाति या वर्ग के साथ भेदभाव न करते हुए सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हुए सरकार ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मिशन मेरिट शुरू कर पात्र अभ्यर्थियों को नौकरी देना सुनिश्चित किया तो वही ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाकर पारदर्शिता लाने की कोशिश की।

विधार्थियों को देंगे 5 लाख टैबलेट- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 5 मई को प्रदेश सरकार द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षाओं के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को एक साथ पांच लाख टैबलेट मुहैया करावाये जाएंगे। ऐसा करने वाला हरियाणा प्रदेश देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने युवाओं को तकनीक से जोडऩा है ताकि समृद्ध भारत का सपना पूरा हो सके।

सरकारी कार्यालय होंगे शहर से बाहर शिफ्ट

रोहतक शहर को जाम से मुक्ति दिलवाने की दिशा में बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकारी कार्यालयों को सुनारियां रोड़ पर नगर निगम की 64 एकड़ भूमि में शिफ्ट किया जायेगा। इस कार्य पर 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रोहतक को कुल 700 करोड़ से अधिक की सौगात

प्रगति रैली में मुख्यमंत्री ने रोहतक जिले को 700 करोड़ से अधिक की सौगात दी, जिनमें सिंचाई विभाग के 12 कार्यों के लिए 42 करोड़, मार्केटिंग बोर्ड की 18 सडक़े और एचएसवीपी के 16 कार्यों के लिए 38 करोड़ देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक जिला के शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 120 करोड़ रुपये और ग्रामीण इलाकों के 5 ब्लॉक के लिए 102 करोड़ की भी घोषणा की।

जल्द होंगे पंचायत चुनाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव में कोर्ट की तरफ से निर्देश मिल चुके हैं और चुनाव के रास्ते में कानूनी बाधा समाप्त हो गई है। ऐसे में प्रदेश में जल्द पंचायत चुनाव होंगे और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कोर्ट के निर्देश प्राप्त होते ही यह चुनाव सम्पन्न करवाये जाएंगे। प्रगति रैली में विभिन्न संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नागरिक अभिनंदन किया गया तथा प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा महामाला से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र बबली, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, रोहतक के लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, चरखी दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, सतीश नांदल, शमशेर खरकड़ा, राम अवतार बाल्मीकि मौजूद रहे।