17.6 C
New York
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime केजरीवाल का पुष्पा फ्लावर नहीं, दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा का है मास्टरमाइंड

केजरीवाल का पुष्पा फ्लावर नहीं, दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा का है मास्टरमाइंड

3

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान आरोपियों को जब पुलिस अपने साथ ले जा रहे थे, उस वक्त आरोपियों के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। और हिंसा का मुख्या आरोपी मोहम्मद अंसार को पुलिस रोहणी कोर्ट ले जा रही थी तो उस दौरान उसके चेहरे पर हंसी नजर आ रही थी। वो मीडियाकर्मियों को इशारे में फिल्म पुष्पा का इस्टाइल झुकेगा नहीं का नक़ल करता हुआ दीखाई दिया। जिसका विडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हों रहा है। इस बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सनसनीखेज दावा किया है कि अंसार आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी है।

दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद अंसार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है और इसी को जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा का मास्टरमाइंड बताया है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी  के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा पर गोलियां चलाना, तलवार से हमला करना और पथराव करना बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। घटना से स्पष्ट होता है कि रामनवमी हो या फिर हनुमान जयंती माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। जहांगीरपुरी की घटना कोई संयोग नहीं बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है।

गुप्ता ने कहा कि जिस मोहम्मद अंसार ने भीड़ में फायरिंग किया था, वह आम आदमी पार्टी के विधायक का करीबी है और उनके इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहता है। जो लोग तिरंगे का अपमान कर पथराव करा सकते हैं वही लोग हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर पथराव कर सकते हैं।