17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime इस कैदी ने हिरासत से भागने के लिए अपनाया नायाब तरिका

इस कैदी ने हिरासत से भागने के लिए अपनाया नायाब तरिका

12

कैदियों के जेल और पुलिस की हिरासत से भागने के किस्से तो आपने बहुत सुनें होंगे, लेकिन यह मामला कुछ ज्यादा ही रोचक है। ट्रायल का सामना कर रहा एक कैदी की सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर भाग रहा था, लेकिन दबोच लिया गया। शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे तबीयत खराब होने की शिकायत पर अस्पताल लाए गए कैदी मनोज ने सिपाही राम चंदर की आखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया।

इस कैदी ने हिरासत से भागने के लिए अपनाया नायाब तरिका

अप्रैल, 2018 में मनोज उर्फ मोनी के खिलाफ महिला थाने में छेड़खानी के केस में पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बीते साल से ही वह भोंडसी जेल में बंद था। गुरुवार को मनोज ने बीमार होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे शुक्रवार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भागने की कोशिश करने के चलते मनोज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।