17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारतीय जल सीमा में पाकिस्तान कर रहा नापाक हरकतें, BSF ने नाकाम...

भारतीय जल सीमा में पाकिस्तान कर रहा नापाक हरकतें, BSF ने नाकाम की घुसपैठ, नौकाएं जब्त

7

कच्छ: भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पड़ोसी मुल्क की ओर से आए रोज नापाक हरकतें की जा रही हैं। गुजरात के भुज स्थित दोनों देशों के “हरामी नाला” सीमा इलाके में पाकिस्तानी घुसपैठ रोकने के लिए भारत की बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान विशाल नाले से कई मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव देखी गयी और 4-5 मछुआरों की आवाजाही देखि। मौके पर बीएसफ गश्ती दल तुरंत पंहुचा। पाकिस्तानी मछुआरों ने बीएसफ को अपनी तरफ आते हुए देख लिया और दलदली इलाके का फायदा उठाकर वो नाव छोड़कर भाग गए। बीएसएफ ने नाव को जब्त कर लिया। इन नौका के जरिए पाकिस्तानी घुसपैठिए भारतीय जल सीमा में प्रवेश किए थे, हालांकि बीएसएफ की सतर्कता से घुसपैठ नहीं हो पायी।

भारतीय जल सीमा में घुस आए पाकिस्तानी हरामी नाला भारत-पाकिस्तान के बीच ऐसा वॉटर चेन है, जहां से घुसपैठ की सर्वाधिक संभावनाएं होती हैं। विगत फरवरी महीने में भी भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यहां घुसपैठ नाकाम की थी। यहां 9 फरवरी को पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं और मछुआरों की घुसपैठ का पता चला था। जिसके बाद तलाशी अभियान के दौरान 11 पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया गया। वह ऑपरेशन कई दिनों तक चला।

लगातार गश्त कर रही बीएसएफ बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि, जवानों की टीमें पाकिस्तान से लगती भारतीय समुद्री सीमा के पास सरक्रीक क्षेत्र में लगातार गश्त करती रहती हैं। उसी दरम्यान उन्हें पाकिस्तानी हरकतों का पता चल जाता है।