17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime पत्नी को भड़काती थी सास, दामाद ने कत्ल करके 19 जगह फेंके...

पत्नी को भड़काती थी सास, दामाद ने कत्ल करके 19 जगह फेंके टुकड़े!

6

कर्नाटक के तुमकुरु जिले के चिम्पुगनहल्ली में कई जगहों पर महिला के शव के टुकड़े मिलने के चार दिन बाद, पुलिस ने सोमवार को इस सनसनीखेज हत्या के मामले में दामाद और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मृतका की पहचान बेल्लावी गांव की 42 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है.पुलिस अधीक्षक अशोक के वी के मुताबिक, रामचंद्रैया अपनी सास के हस्तक्षेप से नाराज था. उसका कहना है कि लक्ष्मी देवी उनकी शादी में दखल देती थीं और पत्नी तेजस्वी को उनके खिलाफ भड़काती थी.