17.6 C
New York
Sunday, November 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज, युद्ध विराम पर हो...

रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज, युद्ध विराम पर हो सकती है चर्चा

3

कीव/मास्को । रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बात वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र हरजीत सिंह को वायु सेना के विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है। उन्हें पोलैंड में एंबुलेंस से विमान तक लाया गया है, यहां से वह भारत वापस आएंगे। यूक्रेन में रूस की ओर से की जा रही गोलीबारी में अब तक 38 बच्चों की मौत हो गई है। यह दावा यूक्रेन की संसद के मानवाधिकार कमिश्नर ने किया है। उन्होंने बताया कि 71 बच्चे जख्मी हैं, वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, रूस पर अब तक लगाए गए प्रतिबंध उसे रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले यूक्रेन की ओर से जी-7 देशों व यूरोपीय संघ को एक पत्र भेजा गया है। इसमें यूक्रेन की ओर से रूस पर अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची भी संलग्न है। राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, रूस पर और भी ज्यादा सख्त प्रतिबंध लगने चाहिए।