17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई, 64 किलोमीटर...

कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई, 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर

3

यूक्रेन की राजधानी कीव को रुसी सेना ने चारों तरफ से घेर लिया है, यूक्रेन पर हर तरफ से बमबारी की जा रही है,ऐसे में वहां दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं वहीं दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढ़ने की खबर सामने आई है। यह सब तब हो रहा है, जब पुतिन की ओर से कीव छोड़ने या फिर मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है।

बुधवार की सुबह यूक्रेन के खारकीव शहर में रूस की एयर और रॉकेट स्ट्राइक में चार और लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।  स्थानीय आपातकालीन सेवाओं और मेयर इहोर तेरेखोव ने यह जानकारी दी है।

पोप फ्रांसिस ने दुनियाभर के लोगों से अपील की है कि वह यूक्रेन के उन लोगों का साथ दें जो बमबारी से बचने के लिए जमीन के अंदर बंकरों में शरण लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पोलैंड को भी धन्यवाद कहा जिसने बड़ी संख्या में यूक्रेन से निकलने वाले लोगों को शरण दी है।

वही रूस के विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव ने कहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा और विनाशकारी होगा। रूसी मीडिया स्पुतनिक ने यह खबर दी है। लैवरोव ने यह भी कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए पश्चिमी देशों ने जो प्रतिबंध लगाए हैं उनसे निपटने के लिए मास्को को सख्त, सोची-विचारी और स्पष्ट प्रतिक्रिया देने की जरूरत है।