17.6 C
New York
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गुजरात में आधी रात को फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका, विस्फोट में...

गुजरात में आधी रात को फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका, विस्फोट में 9 मजदूर घायल

26

गुजरात के भावनगर जिले में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां की एक फैक्टरी में बीती रात जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में नौ मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने रविवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि घटना सीहोर कस्बे के पास स्थित अरिहंत फर्नेस रोलिंग मिल में हुई। जिस वक्त धमाका हुआ, फैक्टरी में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे। धमाके की चपेट में आने से नौ मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को भावनगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है।