17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आंध्र प्रदेश: गुंटूर में तिरंगे से सज गया जिन्ना टावर, जल्द ही...

आंध्र प्रदेश: गुंटूर में तिरंगे से सज गया जिन्ना टावर, जल्द ही फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

2

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जिन्ना टावर के नाम पर हो रहे विवाद के बीच, टावर को तिरंगें के रंग में रंग दिया गया है। इसके साथ ही अब राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था की जाएगी। गुंटूर पूर्व के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने कहा, “विभिन्न समूहों के अनुरोध पर टावर को तिरंगे से सजाने और टावर के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक पोल बनाने का निर्णय लिया गया। मुस्तफा ने कहा जिन्ना टावर के बढ़ते विवादों के बीच, देश के मान को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है।‌

ReadAlso-डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

बता दें कि 26 जनवरी को तिरंगा फहराने के लिए लोगों का एक समूह जिन्ना टावर में घुस गया था, जिन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद, यह मामला तूल पकड़ लिया था।‌ अब इस टावर को गुंटूर नगर निगम द्वारा तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है, इसके साथ ही टावर के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी व्यवस्था की जा रही है।

टावर के चारों ओर लोहे की बाड़ लगाने के बाद जीएमसी मेयर कवती मनोहर नायडू ने बताया कि जिन्ना टावर को राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा गया है। उन्होंने कहा,’ गुंटूर शहर हिंदू-मुस्लिम एकता का एक स्थायी प्रतीक है और कोई भी ताकत शहर में इस धर्मनिरपेक्ष परंपरा को बाधित नहीं कर सकती है। जिन्ना टावर स्वतंत्रता आंदोलन के स्थायी प्रतीकों में से एक है और इसलिए हमने टावर को तिरंगे में रंगने का फैसला किया।’

उन्होंने कहा, “बड़े मुस्लिम नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आजादी मिलने के बाद कुछ मुसलमान देश छोड़कर पाकिस्तान में बस गए। लेकिन, हम अपने देश में भारतीय के रूप में बने रहना चाहते हैं और हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं।”

ReadAlso-जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकी को उतारा मौत के घाट

आपको बात दें कि मुस्तफा ने मंगलवार को जीएमसी मेयर कवती मनोहर नायडू के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिन्ना टावर का दौरा किया। जिसके बाद उन्होंने कहा, ‘मुस्लिम बड़े नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद, कुछ मुसलमान देश छोड़कर पाकिस्तान में बस गए। लेकिन, हम अपने देश में भारतीयों के रूप में बने रहना चाहते थे और हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं।’