17.6 C
New York
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news तीसरे और चौथे चरण के प्रत्याशियों के नामों पर फिर आज BJP...

तीसरे और चौथे चरण के प्रत्याशियों के नामों पर फिर आज BJP हाईकमान की बैठक, कल जारी होगी लिस्ट

20

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए दिल्ली में बीजेपी चुनावी मंथन चला. सोमवार की दोपहर से शुरू हुई बैठक देर रात तक चली. इस बैठक में बीजेपी के तमाम बड़े नेता और यूपी बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहें. इस चुनावी महामंथन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, बीएल संतोष, सुनील बंसल और यूपी बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, अन्नपूर्णा देवी और संजीव चौरसिया जैसे बीजेपी के कई कद्दावर नेता इस बैठक में मौजूद थे।

वही अब बैठक का दौर आज मंगलवार को बीजेपी दफ्तर में होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में नाम तय होंगे, जिसमें सीट शेयरिंग पर अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद के साथ चर्चा होगी. अगर सब  ठीक रहा तो इसका एलान भी हो सकता है.जिन पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी।

भाजपा की अगली सूची बुधवार को हो सकती जारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के 107 उम्मीदवारों की सूची भाजपा जारी कर चुकी है। सोमवार को तीसरे और चौथे चरण की सीटों को लेकर दिल्ली में एक दौर की बैठक हुई। भाजपा की अगली सूची बुधवार को जारी हो सकती है। पार्टी ने 75 साल पार वालों को टिकट न देने का फैसला किया है। पहले और दूसरे चरण की सीटों में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल सहित कई उम्रदराज लोगों को टिकट नहीं दिया गया है।

बता दें कि अभी पहले चरण की अलीगढ़ सीट और दूसरे चरण की सात सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। पहले चरण की नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। ऐसे में बुधवार तक दूसरी सूची आने की संभावना है।