spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राष्ट्रगान पर डांस करने वाला युवक घर की छत से सीधे पहुंचा...

राष्ट्रगान पर डांस करने वाला युवक घर की छत से सीधे पहुंचा पुलिस स्टेशन

5

मेरठ- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बुहत तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक युवक राष्ट्रगान पर डांस करता नजर आ रहा है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ की है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक पहले तो सीधे खड़े होकर गर्व से राष्ट्रगान का उच्चारण कर रहा है, और उसके बाद वो राष्ट्रगान पर डांस कर रहा है।

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और यूपी पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल युवक पुलिस की हिरासत में ही है।

राष्ट्रगान हमारे देश का गर्व है और इसका सम्मान हमारी अहम जिम्मेदारी है। राष्ट्रगान को सम्मान देने के लिए इसे कभी कमरे में या छत के नीचे भी गाया नहीं जाता, सिर्फ खुले आसमान के नीचे गाया जाता है। इस युवक का इस पर डांस करना बेहद शर्मिदंगी भरा है।

तेल चढ़ाने वाले भक्तों पर इसलिए अपनी कृपा बनाये रखते हैं शनिदेव, ये है वजह