17.6 C
New York
Wednesday, April 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news योगी आदित्यनाथ करीब 48 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, मौर्य की वापसी...

योगी आदित्यनाथ करीब 48 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, मौर्य की वापसी तय

3

उत्तर प्रदेश में नई सरकार में मंत्रिमंडल का आकार होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले ही तय कर लिया जाएगा। मंत्रियों की सूची पर सोमवार और मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब 48 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

नई टीम में सभी जातियों और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि योगी सरकार की नई टीम पर 16 मार्च को मैराथन बैठक के बाद विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है। करीब 60 नामों की विस्तृत सूची में फिलहाल नए मंत्रिमंडल का एक खाका खींचा गया है।

इसको अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। अगले दो दिनों में इन नामों पर करीब 15 नाम कम किए जाएंगे। विस्तृत सूची में खासतौर से ओबीसी से जुड़े लगभग हर जाति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।

बीते 16 मार्च को हुई बैठक में सिराथू से चुनाव हारने वाले डिप्टी सीएम मौर्य को फिर से पुरानी जिम्मेदारी देने पर सैद्धांतिक सहमति थी। मौर्य की हार को कई कारणों से सहज माना गया है। कहा गया कि चूंकि वह विधान परिषद के सदस्य के साथ उपमुख्यमंत्री थे। ऐेसे में वह किसी एक विशेष सीट पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाए।

विधानसभा चुनाव में ग्यारह मंत्री हार गए, जबकि तीन मंत्रियों ने चुनाव से पहले पाला बदल लिया। हारने वालों में तीन कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार और आठ राज्य मंत्री थे। इनमें से बस मौर्य की ही मंत्रिमंडल में वापसी होगी।