17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं  को  निशुल्क प्रवेश मिलेगा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं  को  निशुल्क प्रवेश मिलेगा

1

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्कृति मंत्रालय नई पहल करने जा रहा है। इस विशेष दिन पर सभी संरक्षित स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। संस्कृति मंत्रालय की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है। आगरा में विश्वदाय ताजमहल सहित कई स्मारक हैं। रविवार आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आधी आबादी का इस विशेष दिन संस्कृति मंत्रालय की पहल से बेहद खास होने वाला है।

ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संरक्षित स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा।  शनिवार सुबह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की महानिदेशक उषा शर्मा की ओर से इसकी सूचना जारी की गई है। ताजमहल के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने बताया कि आदेश मिला है। इसकी सूचना ताजमहल के गेट पर चस्पा की जाएगी।

बता दें कि आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित कई स्मारक हैं। प्रतिदिन इन स्मारकों में देश-विदेश से हजारों सैलानी आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिला पर्यटक भी होती हैं।   विशेष मौकों पर विश्वदाय स्मारक ताजमहल में आम पर्यटकों का निशुल्क रहता है। इनमें ईद, शाहजहां का उर्स और पर्यटन दिवस हैं। इन मौकों पर सभी पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश रहता है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पर्यटक निशुल्क प्रवेश पा सकेंगी।