17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तरपूर्वी दिल्ली हिंसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई

उत्तरपूर्वी दिल्ली हिंसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई

5

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर बुधवार को 20 पर पहुंच गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार को मरने वाले लोगों की संख्या 13 बताई गई थी। जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मृतकों की संख्या आज बढ़कर 20 हो गई।’’ इससे पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल से कम से कम चार शवों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल लाया गया।