17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news साई केंद्रों में नहीं होगी बायोमीट्रिक उपस्थिति

साई केंद्रों में नहीं होगी बायोमीट्रिक उपस्थिति

3

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) देश भर के अपने सभी केंद्रों में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना बंद कर देगा। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग एक लाख लोग इससे संक्रमित है। चीन, इटली, कोरिया, जापान और ईरान इससे सबसे अधिक प्रभावित देश हैं।

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 31 मामले में दर्ज किये गये हैं। साई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘कोरोना वायरस लगातार फैल रहा है। एक या दो दिन हम आदेश जारी करके अपने सभी केंद्रों पर कर्मचारियों के लिये बायोमीट्रिक उपस्थिति को अस्थायी तौर पर बंद कर देंगे।