17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आखिर क्यों कैंसिल हुआ अर्जुन की फिल्म का मॉर्निंग शो?

आखिर क्यों कैंसिल हुआ अर्जुन की फिल्म का मॉर्निंग शो?

7

ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म आज यानि 24 मई को रिलीज हो गई है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर की इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के मॉर्निंग शो को कैंसिल कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह मोदी बायोपिक बताई जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म का शो सुबह 9 बजे से दिखाया जा रहा है। वहीं, इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड को मल्टीप्लेक्स में मॉर्निंग का एक भी शो नहीं मिला है। इसे लेकर यह भी तर्क दिया जा रहा है कि शो को देर से दिखाने के पीछे कम ऑडियंस से बचना है क्योंकि एक ही दिन दो फिल्मों के क्लैश से फिल्म के बिजनेस पर फर्क पड़ेगा।

एक रिपोर्ट में सोर्स के माध्यम से फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने बताया, ”हमारे दर्शक शाम को थिएटर्स की ओर रुख करेंगे और इससे सिनेमा के मालिकों को फायदा पहुंचेगा। हमने ऐसा नहीं सोचा कि कम ऑडियंस के साथ शो दिखाना बुद्धिमानी का काम है। हम दोपहर के बाद इवनिंग और नाइट शो को लेकर फोकस कर रहे हैं। 2 घंटे की फिल्म देर से शुरू होने के बावजूद भी हमें अधिक शो दिखा पाएंगे”।