17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आखिर फिल्मों से क्यों गायब हैं अनुष्का शर्मा?

आखिर फिल्मों से क्यों गायब हैं अनुष्का शर्मा?

1

शाहरुख खान की जीरों में नजर आने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पूरी तरह से फिल्मों से गायब हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं और उनके अगले प्रोजेक्ट क्या हैं इसकी भी कोई खबर नहीं है। ऐसे में में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग से दूरी बना रखी है। सवाल पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए अनुष्का शर्मा ने जवाब दिए हैं।

हाल हीं में दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा, “मैं बीते 3 सालों से फैशन में काम कर रही हूं। ये शेड्यूल काफी हेक्ट‍िक रहा है। इस बीच वहीं रोल किए हैं जो बहुत ज्यादा डिमांडिंग लगे। एक साल में फिल्म परी, सुई धागा, जीरो करने के बाद ये आसान नहीं कि दूसरा काम शुरू कर दूं। मुझे लगता है कि बतौर एक्टर उस पोजिशन पर हूं जहां समय को फिल करने के लिए फिल्म नहीं करनी है”।

अनुष्का ने कहा, “बतौर प्रोड्यूसर मेरे पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं। हम बहुत शानदार काम की प्लानिंग कर रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है अब तक मैंने जो काम किया है”।