17.6 C
New York
Monday, October 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh उत्तरकाशी; वन क्षेत्र में लगी जंगल की आग ने धारण किया विकराल...

उत्तरकाशी; वन क्षेत्र में लगी जंगल की आग ने धारण किया विकराल रूप, चारधाम मार्ग के पास पहुंची आग

15

उत्तरकाशी से लगे वन क्षेत्र में जंगल की आग विकराल होती जा रही है। मंगलवार शाम को मुखेम रेंज के जंगल में लगी आग चारधाम बाईपास मार्ग बड़ेथी–मनेरा के पास पहुंच गई। इस दौरान आग के चलते पहाड़ी से सड़क पर पत्थर भी गिरे।

सूचना पर पहुंची वन विभाग व अग्निशमन की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। यहां बीते तीन दिनों से जिला मुख्यालय से लगे जंगल धधक रहे हैं। सबसे ज्यादा वनाग्नि की घटनाएं मुखेम रेंज में हो रही हैं। गत रविवार को मुखेम रेंज के जंगल में आग लगी थी। जो कि गत सोमवार को बड़े क्षेत्र में फैली। डांग, पोखरी गांव के ऊपर से लेकर मनेरा के ऊपरी क्षेत्र तक जंगल जलता रहा।

मंगलवार को आग चारधाम बाईपास मार्ग बड़ेथी–मनेरा के पास पहुंच गई। जिससे वहां मार्ग पर पत्थर भी गिरे। इस दौरान यात्री वाहनों ने भी जोखिम के बीच आवाजाही की। सूचना पर पहुंची वन विभाग व अग्निशमन की फायर टीम पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

मुखेम रेंज की वन क्षेत्राधिकारी पूजा चौहान ने बताया कि यह आग सिविल वन भूमि में लगी है। वनकर्मी डांग गांव की खेती की तरफ से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया कि शुरू में कुछ पत्थर गिरे थे। जो अब गिरना बंद हो गए हैं। बताया कि मौके पर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं। फायर व अग्निशमन की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

ReadAlso;जहां फंसे थे 42 मजदूर, वहां अब बन रहा बौखनाग देवता का मंदिर, जब हार गए थे सारे एक्सपर्ट, तब मिला था बाबा का आशीर्वाद