17.6 C
New York
Sunday, January 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood छिछोरे के प्रोमोशन में बिजी हुए सुशांत-श्रध्दा, कपिल के साथ की मस्ती

छिछोरे के प्रोमोशन में बिजी हुए सुशांत-श्रध्दा, कपिल के साथ की मस्ती

3

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की नई फिल्म छिछोरे आने वाली है। इसमें दोनों कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इन दिनों सुशांत और श्रद्धा कपूर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

द कपिल शर्मा शो पर दोनों सितारे फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। सोनी चैनल ने शो का एक प्रोमो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें कपिल और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मस्ती करते दिख रहे हैं।

कपिल शर्मा कहते हैं, ”ट्रेलर में सुशांत बोलते हैं कि कॉलेज में कुत्ते-कमीने दोस्त मिलते है।. आपको कितने ऐसे दोस्त मिले हैं?” इसके जवाब में सुशांत ने कहा, ”मेरे सारे दोस्त ऐसे ही थे। यह बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।