17.6 C
New York
Sunday, January 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म सायरा नरसिंहा रेड्डी को बड़ा नुकसान

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म सायरा नरसिंहा रेड्डी को बड़ा नुकसान

6

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की  फिल्म सायरा नरसिंहा रेड्डी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हो चुकी है। इस मल्टी स्टारर फिल्म में बहुत से अलग-अलग सितारे साथ आए हैं, जिन्हें पहले कभी बड़े पर्दे पर साथ नहीं देखा गया है।फिल्म सायरा को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था। हालांकि कई फिल्मों की तरह फिल्म सायरा भी ऑनलाइन लीक हो गई है।

तमिल रॉकर्स नाम की ऑनलाइन वेबसाइट ने इस फिल्म को इंटरनेट पर लीक कर दिया है। स्टार्स जैसे चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन, विजय सेतुपति, नयनतारा, किच्चा सुदीप और तमन्ना भाटिया की फिल्म सायरा नरसिंहा रेड्डी का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे थे और अब रिलीज के एक दिन बाद ही ये पायरेसी का शिकार हो गई है। बता दें कि सायरा बड़े बजट की फिल्म है।