17.6 C
New York
Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news शत्रुघ्न सिन्हा बोले,छिपाएंगे तो लोग कहेंगे चौकीदार चोर है…

शत्रुघ्न सिन्हा बोले,छिपाएंगे तो लोग कहेंगे चौकीदार चोर है…

5

 शनिवार को कोलकाता में विपक्ष की एकजुटता का नया माहौल धखने को मिला। इस महारैली में बीजेपी के बागी नेता व शॉट गन के नाम से पहचाने जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी की आलोचना की, और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की।

शॉट गन ने कहा चौकीदार चोर है, चौकीदार चोर है

उन्होंने कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री थे, तब जीएसट का विरोध किया था। अब खुद ही लागू कर डाला। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए शॉट गन ने कहा कि जब आप छिपाएंगे तो जनता कहेगी कि चौकीदार चोर है। आप छिपाते क्यों हैं, लोगों को बताते क्यों नहीं। ? कब तक लोग कहते रहेंगे चौकीदार चोर है, चौकीदार चोर है।

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी वायदे करवा लीजिए। यहां कद्दावर नेता आए हैं। मैं केजरीवाल जी को सुनकर चार्ज होता हूं। खड़गे जी की बात को सुनता हूं, उन्होंने सही बात कही कि अभी एकता की जरूरत है।