देखें रणवीर-दीपिका के ग्रैंड रिसेप्शन की सारी फोटो, पत्नी का पल्लू संभालते दिखे रणवीर…

1

इटली में 14 और 15 नवंबर को शादी करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कल यानी बुधवार को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु के आलीशान होटल ‘द लीला पैलेस’ में अपनी पहली रिसेप्शन पार्टी दी।

इस रिसेप्शन से पहले की एक तस्वीर दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस के साथ साझा की। तस्वीर में दोनों राजसी अंदाज में दिखाई दिए। इस पार्टी में खेल जगत के कई सितारें नजर आए।

इस दौरान पहले तो दिन में दीपिका ने शानदार तरीके से होटल को तैयार करवाया और फिर शाम होते ही बाजीराव मस्तानी की जोड़ी को देख हर कोई वाहवाही करने पर मजबूर हो गया।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को देखने के बाद यह जरूर कहेगा कि ‘क्या कमाल की जोड़ी है!’ जी हां, वजह यह है कि दीपिका पादुकोण ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई है, जबकि रणवीर ब्लैक शेरवानी में दिखे।
जैसे ही स्टेज पर दीपिका और रणवीर ने एंट्री की, मीडिया में दोनों की तस्वीरें लेने की होड़ मच गई. इस दौरान दोनों को जब कुछ फोटोग्राफर्स ने सिंगल फोटो के लिए रिक्वेस्ट की। तो रणवीर ने बिल्कुल मना कर दिया।
रणवीर ने फोटोग्राफर्स को सोलो फोटो के लिए मना करते हुए कहा, ”मियां बीवी साथ हैं, तो फोटो अलग क्यों?” खबरो के मुताबिक, रणवीर एकदम स्पष्ट थे कि वे सोलो पिक्चर्स नहीं देंगे।

इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर दीपिका का पल्लू सही करते दिखाई दे रहे हैं। शादी के बाद रणवीर द्वारा दीपिका का इस तरह से ख्याल रखना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

हर तरफ इसी वीडियो की चर्चा हो रही है। पत्नियां इस वीडियो में अपने पति को टैग करते हुए कह रही हैं पति हो तो ऐसा। यूजर्स इस वीडियो को देख यही कह रहे हैं वाह, ‘कितनी रोमांटिक जोड़ी है।’

गौरतलब है कि दीपिका-रणवीर की 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी। बेंगलुरु के बाद कपल 28 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देगा। 1 दिसंबर को होने वाली पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स नजर आएंगे। वहीं दोनों 24 नंवबर को रणवीर की बहन रितिका की पार्टी अटेंड करेंगे। रितिका ने दोनों के लिए स्पेशल डिनर पार्टी ऑर्गेनाइज की है।

यदि आप भी मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-