17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood साहो का नया गाना रिलीज, प्रभास और श्रध्दा का दिखा रोमांटिक अंदाज

साहो का नया गाना रिलीज, प्रभास और श्रध्दा का दिखा रोमांटिक अंदाज

5

बाहुबली फेम प्रभास श्रद्धा कपूर के साथ जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। दोनो की फिल्म साहो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही आया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म के मेकर्स इसके गाने काफी समय से रिलीज कर रहे हैं, जो लोगों को पसंद भी आ रहे हैं।

अब साहो का एक और नया गाना सामने आ चुका है। इस गाने का नाम है बेबी वोंट यू टेल मी। ये गाना प्रभास और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो रही है। गाने में प्रभास और श्रद्धा एक-दूसरे के साथ अलग-अलग जगह घूम रहे हैं और रोमांस कर रहे हैं। दोनों की आंखों में ढेर सारा प्यार भरा है और दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं हो पा रहे हैं।

इस गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया है और अलीसा मेंडोंसा, रवि मिश्रा और शंकर महादेवन ने गाया है। गाने को सुनकर आपको सुकून सा मिलता है और अलीसा और रवि की आवाज आपके कानों में घुल जाती है।