कोरोना से राहत: 675 दिनों बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, बीते 24 घंटे में 2,503 नए मामले

1

भारत में 675 दिनों में कोरोना के सबसे कम 36,168 सक्रिय मामले है। पिछले 24 घंटों में 2,503 नए मामले सामने आए,680 दिनों में सबसे कम मामले आये है। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 180.19 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.72 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर कुल 0.47 प्रतिशत है।

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के केवल 2,503 नए मामले सामने आएं। यह अब तक के 680 दिनों में सबसे कम है ।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O5O5.jpg

 

इसके साथ भारत में वर्तमान में 38,069 सक्रिय रोगी हैं और यह 675 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों के 0.08 प्रतिशत हैं। https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034NRH.jpg

 

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.72  प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 4,377 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,41,449 हो गई है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004I1AM.jpg

 

पिछले 24 घंटों में कुल 5,32,232 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 77.90 करोड़ से अधिक (77,90,52,383) जांच की गई हैं।

 

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई हैर। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.47 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.47 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053KW3.jpg

 

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 180.19 करोड़ (1,80,19,45,779) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,10,99,040 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है: