17.6 C
New York
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood KGF 2 में रवीना आएंगी नजर, निभा सकती हैं ये किरदार …

KGF 2 में रवीना आएंगी नजर, निभा सकती हैं ये किरदार …

4

साउथ के सुपरस्टार यश स्टारर कन्नड़ फिल्म KGF चैप्टर 1 के सीक्वल की तैयारी जोरों पर है। पहले पार्ट के सुपर डुपर हिट होने के बाद मेकर्स KGF 2 को बड़े स्केल पर प्लान कर रहे हैं। फिल्म में रवीना टंडन को कास्ट किया गया है। KGF 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस का क्या रोल होगा, इसके बारे में खुलासा हुआ है।

सूत्रों के हवाले से कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है, ”रवीना टंडन फिल्म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। मूवी के लिए रवीना टंडन का ये रोल बेहद अहम होगा।” KGF चैप्टर 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सीक्वल फिल्म के पहले पार्ट से हर मामले में बड़ा और बेहतर होगा। बड़े बजट की पीरियड ड्रामा को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं।

KGF को हिंदी ऑडियंस ने भी भरपूर प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर KGF की टक्कर शाहरुख खान-कटरीना कैफ-अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म जीरो से थी। किंग खान से क्लैश के बावजूद यश की फिल्म ने हिंदी रीजन में जबरदस्त कमाई की थी। KGF में यश की एक्टिंग की खूब सराहना हुई। फिल्म में उनका रफ और इंटेस लुक इंप्रेसिव था।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-