17.6 C
New York
Monday, October 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh रामनगरी अयोध्या में राम दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा, स्वर्ण से सजाया...

रामनगरी अयोध्या में राम दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा, स्वर्ण से सजाया जायेगा शिखर!

11

रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य में अब एक और ऐतिहासिक चरण की तैयारी तेज हो गई है. 5 जून को राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसे लेकर ट्रस्ट और मंदिर निर्माण से जुड़े संगठनों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.

जानकारी के अनुसार, इस बार की प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ राम दरबार ही नहीं, बल्कि परकोटे में बने 6 मंदिरों में से 5 के शिखरों को भी स्वर्ण मंडित किया जाएगा. इन मंदिरों में भगवान शिव, हनुमान जी, सूर्य देव, गणेश जी, मां दुर्गा और मां अन्नपूर्णा के मंदिर शामिल हैं, जो राम मंदिर परिसर के चारों ओर परकोटे में स्थापित हैं.