सचिवालय भर्ती घोटाले को लेकर पुष्कर सिंह धामी ने लिखा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र, कहा- अनियमित नियुक्तियों को निरस्त किया जाए

0

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण को पत्र लिखकर उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में की गई नियुक्तियों पर उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है। पिछले कई दिनों से इन नियुक्तियों को लेकर काफी विवाद हो रहा है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इन नियुक्तियों में धांधली की गई है। पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें रद्द करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्र में लिखा है कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर सचिवालय में हुई नियुक्तियों पर आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा एक गरिमामय स्वायत्तशासी संवैधानिक संस्था है और इस संस्था की गरिमा को बनाए रखना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

बता दें कि, विधानसभा में हुई भर्ती घोटाले को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को एक पत्र एक पत्र लिखा है। अपने इस पत्र में सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है। बता दे की पिछले कई दिनों से इन नियुक्तियों को लेकर काफी विवाद हो रहा है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इन नियुक्तियों में धांधली की गई है। CM पुष्कर धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से नियुक्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें रद्द करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में विधान सभा अध्यक्ष को दो बिंदुओं पर विचार करने को कहा है। उन्होंने पहले बिंदु में कहा कि विधान सभा सचिवालय में की गई नियुक्तियों के संबंध में उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। अगर इसमें कोई अनियमितता पायी जाती है तो ऐसी सभी अनियमित नियुक्तियों को निरस्त किया जाए। उन्होंने दूसरे बिंदु में कहा कि विधान सभा सचिवालय में भविष्य में निष्पक्ष एवं पारदर्शी नियुक्तियों के लिए प्रावधान किया जाए।