पंजाब चुनाव: कांग्रेस के सीनियर नेता अश्विनी कुमार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- कांग्रेस चुनाव हार रही

0

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस के सीनियर नेता अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। करीब 46 साल कांग्रेस में रहे अश्विनी कुमार ने इस्तीफे के बाद कहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में नतीजे चौंकाने वाले होंगे, क्योंकि वहां कांग्रेस चुनाव हार रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार आ रही है।

कांग्रेस पार्टी से अपने इस्तीफे पर अश्विनी कुमार ने कहा की पार्टी नेतृत्व को सोचना चाहिए कि पार्टी के निष्ठावान लोग क्यों धीरे-धीरे पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। मैंने ये फैसला अपनी अस्मिता और सम्मान को समक्ष रखकर लिया गया है। कांग्रेस अब वो पार्टी नहीं है जो पहले थी। 

ये भी पढ़े-सपा गठबंधन में शामिल अपना दल कमेरावादी और कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल के साथ कई नेता भाजपा में शामिल

यही उन्होंने आगे कहा की आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक भूमिका और भी कम होगी। अब और दम से राजनीति करूंगा और अपनी तकदीर खुद लिखूंगा। आज देश को लोगों को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है। जिस नई कांग्रेस को खड़ी करने की कोशिश की जा रही है उसके भविष्य में अन्धकार है। पंजाब में कांग्रेस पार्टी का मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

ये भी पढ़े-चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव समेत 75 दोषी करार, 24 बरी, 21 को सजा का ऐलान, रांची की सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला

पंजाब कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अश्विनी कुमार ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेताओं ने एक-दूसरों के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया और कैप्टन अमरिन्दर सिंह को इस्तीफा देने के लिए जिस तरह से अपमानित किया गया, वह दर्दनाक था। इसका लोगों पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। अश्विनी कुमार ने कहा कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत लगातार गिर रहा है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पार्टी देश की सोच के साथ अलग हो चुकी है। यह एक राजनीतिक दल का कार्य है कि वह राष्ट्रीय मनोदशा का आकलन करे और जहां आवश्यक हो, बदलाव लाए। क्या कोई गंभीरता से या ईमानदारी से कह सकता है कि कांग्रेस पार्टी के साथ ऐसा हुआ है। पार्टी जो नेतृत्व का विकल्प जनता के सामने पेश कर रही है, उसके पक्ष में देश नहीं है।

ये भी पढ़े-हरियाणा: नहीं बच पाएगा कोई अपराधी, इस जिले को मिली “दृश्यम” की सौगात, SP मोबाइल पर भी रख सकते हैं नजर

ये भी पढ़े-प्रधानमंत्री 16 फरवरी को टेरी के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में उद्घाटन करेंगे, 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे