17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics एमजे अकबर के बचाव में आगे आए आरएसएस पदाधिकारी बिहारी लाल, कहा

एमजे अकबर के बचाव में आगे आए आरएसएस पदाधिकारी बिहारी लाल, कहा

9

भोपाल- कई दिनों से सोशल मीडिया पर ‘मीटू अभियान’ काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस अभियान के तहत महिलाएं अपने साथ हुए शोषण का विरोध कर रही हैं और आरोपियों के मुंह से पर्दा हटा रही हैं। ‘मीटू अभियान’ तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद शुरु हुआ था और अब ऐसे कई शारीरिक हिंसा के मामले सामने आ चुके हैं। कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई हिंसा का खुलासा किया है और कई फेमस एक्टर और डारेक्टर गंभीर आरोपों में फंस गए हैँ। अब तो इस अभियान पर राजनीति भी शुरु हो गई है। आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इस अभियान और कई अभिनेत्रियों पर सवाल उठाए हैं।

 

बिहारी लाल इस मामले में बयान देते हुए कई आपत्तिजनक बातें कह गए। उन्होंने कहा कि मीटू अभियान के तहत सामने आने वाली ये महिलाएं समाज को दूषित कर रही हैं। बिहारी लाल ने यहां तक कह दिया कि ये महिलाएं लोगों को भ्रमित कर रही हैं। दरअसल वे भोपाल में संघ की एक सभा में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सभा में मीटू अभियान से जुड़े कई सवाल उठने लगे। तभी उन्होंने मीटू और महिलाओं पर यह विवादित बयान दिया। वे यहीं नहीं रुके। आरएसएस के इस वरिष्ठ पदाधिकारी ने तो यह भी कह दिया कि ये महिलाएं जान-बुझकर पुरुषों को बदनाम कर रही हैं।

इस बीच बिहारी लाल एमजे अकबर के बचाव में भी आगे आए। उन्होंने कहा कि जब वे मंत्री नहीं बने थे तब ये महिलाएं कहां थीं, मंत्री बनते ही इन्हें अपने साथ हुए यौन शोषण की याद आ गई। बता दें कि एमजे अकबर ने खुद पर लगे आरोपों के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।