17.6 C
New York
Monday, October 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics 40 से अधिक ट्रेनें रद्द, रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अपनी...

40 से अधिक ट्रेनें रद्द, रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अपनी ट्रेन का इंतजार

6

40 से अधिक ट्रेनें रद्द, रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अपनी ट्रेन का इंतजार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से मंगलवार को चलने वाली तकरीबन 40 ट्रेनों को रेलवे विभाग ने रद्द कर दिया है। साथ ही 21 ट्रेनों के रूट को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। किसान आंदोलन के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल के DCM सुधीर सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन काफी हिंसावादी है और हम यात्रियों की सुरक्षा के साथ खतरा मोल नहीं ले सकते, इसलिए अभी के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

साथ ही DCM सुधीर सिंह ने यात्रियों को उनकी टिकट का Refund देने का भी ऐलान किया है। यात्रियों को Ticket Counter से ही अपनी टिकट का Refund मिल जाएगा। बता दें अब भी कई यात्री रेलवे स्टेशन पर ही बैठकर अपनी ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि किसान आंदोलन जल्द खत्म होगा और वे अपने घर जा पाएंगें।

इससे पहले भी पंजाब जाने वाली कई ट्रेनों को रेलवे विभाग ने रद्द किया था।

Read: पंजाब की इन ट्रेनों को किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने किया रद्द, देखें लिस्ट