17.6 C
New York
Thursday, November 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े से मिले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, निकाय चुनाव...

भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े से मिले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, निकाय चुनाव पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति पर की चर्चा

2

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच निकाय चुनाव को लेकर बातचीत हुई। जजपा के कई नेता बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं।दोनों नेताओं के बीच बागी उम्मीदवारों को बिठाने पर भी चर्चा हुई। इससे पहले रविवार को ही दुष्यंत ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। भाजपा और जजपा इस बार निकाय चुनाव भी मिलकर लड़ रहे हैं।

निकाय चुनाव के लिए पर्चा भरे जाने की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी सभी स्थानों पर चुनाव जीतने के लिए अपने दाव पेच शुरू कर दिए हैं। रविवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे़ की मौजूदगी में चुनाव समिति के सदस्यों और निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए प्रभारियों की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया और सभी स्थानों पर भाजपा-जजपा के प्रत्याशियों को जिताने

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रभारियों को कुछ विशेष दिशानिर्देश भी दिए ताकि हर स्थान से भाजपा-जजपा के उम्मीदवार और पार्टी समर्थित सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो सके। पार्टी प्रत्याशियों के निर्विरोध पार्षद चुने जाने पर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रसन्नता जाहिर की और इसे संगठनात्मक शक्ति तथा सरकार के कार्यों की जीत बताया। ओमप्रकाश धनखड़ ने दावा किया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याण नीतियों के फल स्वरुप भाजपा- जजपा गठबंधन प्रत्याशियों की जीत इन चुनावों में निश्चित है। भाजपा प्रत्याशियों को जिताएगी।