17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Celebrity नीता अंबानी ने बनारस की गलियों में लिया लोकल चाट का लुफ्त,...

नीता अंबानी ने बनारस की गलियों में लिया लोकल चाट का लुफ्त, रेशपी भी पूछी

12

बाबा विश्वनाथ के दरबार में बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र देने पहुंचीं नीता अंबानी का अंदाज सुर्खियों में आ गया। देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायन्स फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी बनारस की गलियों में चाट खाती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने चटकारे लेकर खाते हुए रेसिपी भी पूछ ली।

नीता अंबानी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका खास अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद नीता अंबानी वाराणसी के ही एक मशहूर लोकल चाट भंडार में बैठकर लोकल चाट का मजा लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं।

गुलाबी साड़ी पहनकर दुकान के अंदर बैठीं नीता खाते समय जायके से प्रभावित होकर दुकानदार से रेसिपी भी पूछती दिखाई पड़ रही हैं। वह पूछती हैं कि इसमें क्या-क्या डाला है, जिस पर दुकानदार बताता है कि इसमें काफी सामान पड़ा है और साथ ही मैदा डाला है। फिर नीता खाने लगती हैं और चाट की खूब तारीफ भी करती हैं। दुकानदार ने हाथ जोड़कर उनकी तारीफ का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने चाट वाले कारीगरों को अनंत की शादी के लिए आमंत्रण भी दिया।

सात्विक स्वभाव की की धनी नीता अंबानी का ये अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया। दुकान के अंदर से बाहर तक हर कोई इन खास पलों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार नजर आया। बेटे के लिए सुखद वैवाहिक जीवन के लिए नीता अंबानी ने काशी विश्वनाथ के साथ अन्नपूर्णा मंदिर और मां विशालाक्षि के दरबार में भी बेटे के शादी का निमंत्रण पत्र दिया।