17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य उत्तराखंड योग गुरु रामदेव बोले – पतंजलि ने तैयार की ब्लैक फंगस की...

योग गुरु रामदेव बोले – पतंजलि ने तैयार की ब्लैक फंगस की आयुर्वेदिक दवा, छह सप्ताह में हासिल की सफलता

7

 योग गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि पतंजलि योगपीठ में स्थित पतंजलि रिसर्च सेंटर ने ब्लैक फंगस की आयुर्वेदिक दवा तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही यह बाजार में उपलब्ध होगी। इसके अलावा व्हाइट और यलो फंगस की दवा पर भी शोध जारी है। 

रामदेव ने बताया कि देश में फंगस के मामले बढ़ने के बाद इस दिशा में विचार किया गया। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के दिशा-निर्देशन में पतंजलि रिसर्च सेंटर प्रमुख डा. अनुराग वाष्र्णेय के नेतृत्व में शोध टीम ने इस पर काम करना शुरू कर दिया था। टीम ने पांच से छह सप्ताह में यह सफलता हासिल की है। बाबा रामदेव ने पतंजलि की इस सफलता के लिए आचार्य बालकृष्ण और डा. अनुराग वाष्र्णेय को बधाई दी है।

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि में फंगस की दवा से संबंधित शोध अब पूरा हो चुका है। सरकारी एजेंसियों से मंजूरी लेने के साथ ही अन्य जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एक से डेढ़ सप्ताह में ये काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पतंजलि की सफलता की सार्वजनिक घोषणा कर इसे मानव मात्र की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा।