17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य पंजाब पंजाब की राह पर यूपी कांग्रेस, पूर्व सीएम के पोते ने छोड़ी...

पंजाब की राह पर यूपी कांग्रेस, पूर्व सीएम के पोते ने छोड़ी कांग्रेस, कहा- कार्यकर्ताओं को किया जा रहा है नजरअंदाज

3

पंजाब की राह पर यूपी कांग्रेस, पूर्व सीएम के पोते ने छोड़ी कांग्रेस, कहा- कार्यकर्ताओं को किया जा रहा है नजरअंदाज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा सीट के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी ने इस्तीफा देते हुए कहा कि कांग्रेस उन्हें नजरअंदाज कर रही है। ललितेशपति त्रिपाठी का कहना है कि गांधी परिवार से हमारे परिवार के पुराने रिश्ते थे, पर अब शायद गांधी परिवार उन रिश्तों को आगे निभाना नहीं चाहता। बता दें ललितेशपति त्रिपाठी पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के पड़पोते हैं। कमलापति त्रिपाठी से समय से ही त्रिपाठी परिवार और गांधी परिवार के बीच गहरे संबंध हैं।

पंजाब की राह पर यूपी कांग्रेस, पूर्व सीएम के पोते ने छोड़ी कांग्रेस, कहा- कार्यकर्ताओं को किया जा रहा है नजरअंदाज

ललितेशपति त्रिपाठी प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे। पिछले लोकसभा चुनावों ने कांग्रेस पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में भी खड़ा किया था, पर वो चुनाव जीत ना सके। प्रियंका गांधी पिछले दिनों लखनऊ दौरे पर थी और उन्होंने ललितेशपति त्रिपाठी से मुलाकात भी की थी। अब अटकलें ये लगाई जा रही है कि ललितेशपति कांग्रेस छोड़कर शायद समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि वो आगामी चुनावों की रणनीति अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जल्द तय करेंगें।

पंजाब की राह पर यूपी कांग्रेस, पूर्व सीएम के पोते ने छोड़ी कांग्रेस, कहा- कार्यकर्ताओं को किया जा रहा है नजरअंदाज

पहले पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा और अब यूपी के उपाध्यक्ष का इस्तीफा, इन इस्तीफों के बाद कांग्रेस की पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनावों की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही है। ललितेशपति यूपी कांग्रेस के लिए अच्छा चहरा माना जाता था, पर अब देखना ये होगा कि पंजाब और यूपी के आगामी चुनावों में कांग्रेस की क्या रणनीति होगी।

सिंधु-टिकरी बॉर्डर बंद होने से आस-पास के व्यापारियों को नुकसान, इंसाफ मांगने कोर्ट पहुंचे व्यापारी